ग्रीक भाषा में ‘पायरा’ का अर्थ ‘अग्नि’ तथा ‘मिड’ का अर्थ ‘केन्द्र’ होता है। इस प्रकार ‘केन्द्र में अग्नि वाला पात्र’ अर्थात् ‘पिरामिड’। प्राचीन काल से ही अग्नि की व्याख्या सार्वत्रिक ऊर्जा के रूप में होती आई है। पिरामिड के खाली स्थान, विद्युत-चुम्बकीय वर्णपट की ऊर्जा तथा बायो-कॉस्मिक ऊर्जा सहित अन्य स्वरूपों में ऊर्जा को बढ़ाते हैं, दृढ़ बनाते हैं और उसका उत्पादन भी करते हैं। पिरामिड के कोने शांति, गहनता, बुद्धिमत्ता व सच्चाई के प्रतीक होते हैं। इनके त्रिकोणीय भाग, त्रिस्तरीय आत्मिक शक्ति के प्रतीक हैं।
वास्तु विज्ञान में ज्यादा सटीक और अत्यधिक लाभदायी परिणाम के लिए ACS ने नए पिरामिड एंगल का निर्माण किया है। यह वास्तु में सभी चारों कोणों के लिए कमरे की छत में उचित समकोण (90 डिग्री) बनाने में उपयोगी है। चारों कोनों के सही न होने पर कमरे में असमन्वय पैदा होता है, जो मन-मस्तिष्क को अशांति देता है।
नया ACS पिरामिड एंगल:
पिरामिड एंगल गुणात्मक रूप से समकोण बनाने और कोणीय आकृति (तीर) को प्रभावी रूप से हटाने के लिए बनाया गया है।
कमरे को संशोधित करने व सभी कोनों के सुरक्षित संरक्षण के लिए यह एक सुंदर पिरामिड वस्तु है।
उपयोग -
कमरे के अंदर कोनों के पास चारों दिशाओं में 4 पिरामिड एंगल स्थापित करें।
इसे पीतल के नट अथवा दोनों तरफ वाली फोम टेप से लगाया जा सकता है।
और अधिक ऊर्जा के लिए इसे आप अपनी व्यक्तिगत ऊर्जा अथवा रेकी से शक्तिशाली बना सकते हैं।
आशानुसार परिणाम के लिए पिरामिड एंगल का विशेष रूप -
यह तांबे की केंद्रीय आधार प्लेट से शक्तिशाली है।
और ज्यादा लाभ के लिए त्रिभुजाकार कोनों से युक्त है।
एक पिरामिड को त्रिशक्ति से युक्त किया गया है, जो परिणाम को बेहतर बनाने में सहायक है।
अपने बैठने का स्थान ऊर्जित करें -
आपको अपने कार्य करने के स्थान को सुरक्षित और ऊर्जित रखने की आवश्यकता है। यदि आप आसपास की वास्तु ठीक नहीं कर सकते हैं तो छत में 4 पायरा एंगल लगाएं, जो आपकी बैठक या कार्य करने के स्थान को सुरक्षित और प्रभावी रूप से ठीक रखेंगे।
यदि कमरे की चारों दीवारें परस्पर समकोण बनाती हैं, तो वास्तु की दृष्टि से यह आदर्श स्थिति है। यदि नहीं है तो चिंता न करें। अब आप 4 पायरा एंगल छत के कोनों में लगाकर अपने कक्ष को ठीक समकोण बना सकते हैं। ध्यान रहे कि पिरामिड के शीर्ष (फेस) नीचे की ओर रहेंगे।
इसलिए यह तुरंत प्रभाव देने वाले नए आयाम हेतु बेहतर वास्तु संशोधन के लिए एक नया पिरामिड यंत्र है।
i.c. 317